विश्वकर्मा पूजा सामग्री – Vishwakarma Puja Samagri List Hindi PDF

3.22 MB / 4 Pages
0 likes
share this pdf Share
DMCA / report this pdf Report
विश्वकर्मा पूजा सामग्री - Vishwakarma Puja Samagri List Hindi

विश्वकर्मा पूजा सामग्री – Vishwakarma Puja Samagri List Hindi

भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला बड़ा इंजीनियर माना जाता है। इस दिन दुकान, वर्कशाप, फैक्ट्री में यंत्रों और औजारों की पूजा करने से कार्य में कभी कोई रुकावट नहीं आती और खूब तरक्की होती है। कहते हैं कि भगवान विश्वकर्मा ने स्वर्ग लोक, सोने की लंका, द्वारिका और हस्तिनापुर का निर्माण किया था। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही देवताओं के अस्त्र (त्रिशूल, सुदर्शन चक्र आदि), भवन, स्वर्ग लोग, पुष्पक विमान का निर्माण किया था. बुनकर, शिल्पकार, औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोग विशेष तौर पर इस दिन विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाते हैं।

भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मा जी के मानस पुत्र माने जाते हैं। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से तमाम इंजीनियर, मिस्त्री, वेल्डर, बढ़ई, जैसे कार्य से जुड़े लोग अधिक कुशल बनते हैं। शिल्पकला का विकास होता है। कारोबार में बढ़ोत्तरी होती है साथ ही धन-धान्य और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। हर साल अश्विन माह की कन्या संक्रांति (Kanya Sankranti 2024) के दिन सृष्टि के पहले हस्तशिल्पकार, वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है।

Vishwakarma Puja Samagri List in Hindi (विश्वकर्मा पूजा सामग्री लिस्ट)

  1. रोली
  2. पीला अष्टगंध चंदन
  3. लाल सिंदूर
  4. पीला सिंदूर
  5. हल्दी
  6. बड़ी सुपारी
  7. हल्दी (साबुत)
  8. लौंग
  9. जनेऊ
  10. इलायची
  11. इत्र
  12. सूखा गोला
  13. जटादार पानी वाला नारियल
  14. धूपबत्ती
  15. अक्षत
  16. रुई की बत्ती
  17. कपूर
  18. देसी घी
  19. कलावा
  20. लाल चुनरी
  21. लाल वस्त्र
  22. बताशा या मिश्री
  23. पीला कपड़ा
  24. लकड़ी की चौकी
  25. दोना
  26. मिट्टी का कलश
  27. मिट्टी की दियाली
  28. हवन कुण्ड
  29. माचिस
  30. आम की लकड़ी
  31. नवग्रह समिधा
  32. हवन कुंड
  33. तिल
  34. गुड़
  35. जौ
  36. कमलगट्टा
  37. शहद
  38. पंचमेवा
  39. ऋतु फल
  40. दही
  41. फूल
  42. दूब घास
  43. तुलसी की पत्ते
  44. फूलों की माला
  45. दूध
  46. प्रसाद के लिए मिठाई

Download विश्वकर्मा पूजा सामग्री – Vishwakarma Puja Samagri List Hindi PDF

Free Download
Welcome to 1PDF!