सरस्वती पूजा सामग्री लिस्ट (Saraswati Puja Samagri List)
हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की बसंत पंचमी को देवी सरस्वती के जनमोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिस तरह दिवाली पर धन और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी, नवरात्रि में शक्ति प्राप्त करने के लिए देवी दुर्गा की पूजा की जाती है उसी तरह ज्ञान, बुद्धि, विद्या, कला और मधुर वाणी का आशीर्वाद पाने के लिए बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की आराधना की जाती है। देवी सरस्वती जी को हिन्दू धर्म में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। देवी सरस्वती जी को विद्या तथा बुद्धि प्रदान करने वाली देवी के रूप में प्रमुखता से पूजा जाता है। उन्हें वीणावादिनी भी कहा जाता है क्योंकि वह अपने हाथ में एक वीणा धारण करती हैं।
बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए पूजा में कुछ खास चीजें जैसे पीला कमल आदि जरुर शामिल करें। इसके लिए अभी से सरस्वती पूजन की सभी सामग्री एकत्रित कर लें ताकि पूजा में कोई अवरोध न आए। यदि आपको अथवा आपके किसी प्रियजन को किसी भी प्रकार का कोई वाणीदोष है अथवा आपके बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो उन्हें सरस्वती माता का पूजन अवश्य करना चाहिए।
सरस्वती पूजा सामग्री लिस्ट इन हिंदी (Saraswati Puja Items List in Hindi)
कर्मांक | सामग्री लिस्ट |
---|---|
१. | देवी सरस्वती की मूर्ति |
२. | एक सफ़ेद कपड़ा |
३. | फूल- कमल, |
४. | पुष्पमाला, कमलगट्टे |
५. | चंदन |
६. | आभूषण |
७. | यज्ञोपवीत |
८. | आम के पत्ते |
९. | बेल पत्र |
१०. | एक कलश |
११. | सुपारी |
१२. | पान के पत्ते |
१३. | दीपक |
१४. | अगरबती |
१५. | धूपबत्ती |
१६. | गुलाल या रंग, अभ्रक |
१७. | दूध |
१८. | कलम |
१९. | किताबें |
२०. | वाद्य यंत्र |
२१. | हल्दी |
२२. | कुमकुम |
२३. | रोली, सिंदूर |
२४. | चांवल |
२५. | पांच प्रकार के फल |
२६. | नारियल |
२७. | अबीर |
२८. | रुई |
२९. | धनिया खड़ा सप्तमृत्तिका |
३०. | सप्तधान्य |
३१. | कुशा और दूर्वा |
३२. | पंच मेवा |
Saraswati Puja Mantra – सरस्वती पूजा मंत्र
सरस्वती पूजा विधि : सरस्वती पूजा शुरू करने से पहले आपको मां सरस्वती की प्रतिमा अथवा तस्वीर को सामने रखकर उनके सामने धूप-दीप, अगरबत्ती, गुगुल जलाना होगा। इसके पश्च्यात आपको अपने आसन को शुद्ध करना होगा। इसके लिए आप यह मंत्र का उच्चारण करें।
“ऊं अपवित्र: पवित्रोवा सर्वावस्थां गतोऽपिवा। य: स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तर: शुचि:॥”
- इस मंत्र का उच्चारण तीन बार करें और साथ में कुशा या पीले फूल से छींटें लगाएं। इसके बाद आपको आचमन करना होगा। इसके लिए आपको यह मंत्र पढ़ना होगा।
ऊं केशवाय नम:, ऊं माधवाय नम:, ऊं नारायणाय नम:,
- मंत्र के उच्चारण के बाद फिर हाथ धोएं। इसके बाद आपको दुबारा आसन शुद्धि के लिए यह मंत्र पढ़ना होगा।
ऊं पृथ्वी त्वयाधृता लोका देवि त्यवं विष्णुनाधृता। त्वं च धारयमां देवि पवित्रं कुरु चासनम्॥
- इस प्रकार आपको सबसे पहले अपने आसन को शुद्ध करना होगा। अब इसके बाद अपने माथे पर चंदन लगाते हुए आपको यह मंत्र पढ़ना होगा।
‘चन्दनस्य महत्पुण्यम् पवित्रं पापनाशनम्, आपदां हरते नित्यम् लक्ष्मी तिष्ठतु सर्वदा।’
- अब आपको पूजन के लिए संकल्प करने के लिए हातों में तिल, फूल, अक्षत मिठाई और फल लेकर इस मंत्र का उच्चारण करते हुए सभी समाग्री माता सरस्वती के सामने रखनी होगी।
‘यथोपलब्धपूजनसामग्रीभिः भगवत्या: सरस्वत्या: पूजनमहं करिष्ये।’
सरस्वती माता आरती Hindi
जय सरस्वती माता,मैया जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी,त्रिभुवन विख्याता॥
जय सरस्वती माता॥
चन्द्रवदनि पद्मासिनि,द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी,अतुल तेजधारी॥
जय सरस्वती माता॥
बाएं कर में वीणा,दाएं कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे,गल मोतियन माला॥
जय सरस्वती माता॥
देवी शरण जो आए,उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी,रावण संहार किया॥
जय सरस्वती माता॥
विद्या ज्ञान प्रदायिनि,ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह अज्ञान और तिमिर का,जग से नाश करो॥
जय सरस्वती माता॥
धूप दीप फल मेवा,माँ स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता,जग निस्तार करो॥
जय सरस्वती माता॥
माँ सरस्वती की आरती,जो कोई जन गावे।
हितकारी सुखकारीज्ञान भक्ति पावे॥
जय सरस्वती माता॥
जय सरस्वती माता,जय जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी,त्रिभुवन विख्याता॥
जय सरस्वती माता॥
आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके सरस्वती पूजा सामग्री लिस्ट | Saraswati Puja Samagri List PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।