मानक लिपि (Manak Lipi) PDF

57.30 MB / 45 Pages
0 likes
share this pdf Share
DMCA / report this pdf Report
मानक लिपि (Manak Lipi)

मानक लिपि (Manak Lipi)

केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा देवनागरी लिपि तथा हिंदी वर्तनी के मानकीकरण का कार्य देश के प्रतिष्ठित विद्वानों और भाषाविदों, हिंदी सेवी संस्थाओं, राज्य सरकारों एवं विभिन्‍न मंत्रालयों के उच्‍च अधिकारियों से विचार-विमर्श करके प्रारंभ किया गया तथा इसके अंतर्गत प्रथमत: 1967 में “हिंदी वर्तनी का मानकीकरण” नाम से लघु पुस्तिका प्रकाशित की गई थी।

इस पुस्तिका की लगातार बढ़ती हुई माँग को देखते हुए वर्ष 1989 में इसका पुनर्मुद्रण कराया गया तथा विभिन्‍न हिंदी सेवी संस्थाओं, कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में इसका नि:शुल्क वितरण कराया गया ताकि अधिक-से-अधिक संस्थाओं में हिंदी के मानक रूप का प्रयोग बढ़े।

राजभाषा हिंदी के संदर्भ में सभी मंत्रालयों, राज्यों, सरकारों, शैक्षिक संस्थाओं एन.सी.ई.आर.टी, समाचार पत्रों, पत्रिकाओं आदि ने भाषा में एकरूपता लाने के लिए इस मानकीकरण को आधिकारिक रूप से अपनाया। वर्ष 1967 के मानकीकरण का मुख्य आधार प्रयोक्‍ता और टंकण यंत्र रहा था।

मानक लिपि – Manak Lipi

संविधान की आठवीं अनुसूची में स्वीकृत भारतीय भाषाओं को देवनागरी लिपि में भी लिखा जा सके इसके लिए विकसित परिवर्धित देवनागरी वर्णमाला में पहले कुछ ही भाषाओं के लिए विशेषक चिह्न बनाए गए थे। अद्यतन स्थिति के अनुसार भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएँ शामिल हैं।

क्रम संख्याभाषालिपि
1हिंदीदेवनागरी
2संस्कृतदेवनागरी
3कोंकणीदेवनागरी
4डोगरीदेवनागरी
5नेपालीदेवनागरी
6बोडोदेवनागरी
7मराठीदेवनागरी
8मैथिलीतिरहुता / देवनागरी
9संतालीओलचिकि / देवनागरी
10गुजरातीगुजराती, देवनागरी
11कश्मीरीफारसी, अरबी, देवनागरी, शारदा
12सिंधीफारसी-अरबी / देवनागरी
13असमियाअसमिया
14ओड़िआओड़िआ
15उर्दूफारसी-अरबी
16कन्नडकन्नड
17तमिलतमिल
18तेलुगुतेलुगु
19पंजाबीगुरमुखी
20बांग्लाबांग्ला
21मणिपुरीमैतेई
22मलयालममलयालम

देवनागरी लिपि तथा हिंदी वर्तनी का मानकीकरण का यह संस्करण हिंदी भाषा के आधुनिकीकरण, मानकीकरण और कंप्यूटरीकरण के क्षेत्र में नई दिशा प्रशस्त करेगा।

आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके (मानक लिपि) Manak Lipi PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

Download मानक लिपि (Manak Lipi) PDF

Free Download
Welcome to 1PDF!