हिन्दी वर्णमाला PDF

0.42 MB / 37 Pages
0 likes
share this pdf Share
DMCA / report this pdf Report
हिन्दी वर्णमाला पुस्तक – Hindi Varnmala (Swar & Vyanjan) Book

हिन्दी वर्णमाला

हिन्दी वर्णमाला के समस्त वर्णों को व्याकरण में दो भागों में विभक्त किया गया है- स्वर और व्यंजन। पंचमाक्षर अर्थात वर्णमाला में किसी वर्ग का पाँचवाँ व्यंजन। जैसे- ‘ङ’, ‘ञ’, ‘ण’, ‘न’, ‘म’ आदि। आधुनिक हिन्दी में पंचमाक्षरों का प्रयोग बहुत कम हो गया है और इसके स्थान पर अब बिन्दी का प्रचलन बढ़ गया है। विशेष :- भाषा की सार्थक इकाई वाक्य हैं। वाक्य से छोटी इकाई उपवाक्य , उपवाक्य से छोटी इकाई पदबंध , पदबंध से छोटी इकाई पद , पद से छोटी इकाई अक्षर और अक्षर से छोटी इकाई ध्वनि होती है ध्वनि को वर्ण भी कहते हैं।

स्वर : जिन वर्णों का उच्चारण करते समय साँस, कण्ठ, तालु आदि स्थानों से बिना रुके हुए निकलती है, उन्हें ‘स्वर’ कहा जाता है।

व्यंजन : जिन वर्णों का उच्चारण करते समय साँस कण्ठ, तालु आदि स्थानों से रुककर निकलती है, उन्हें ‘व्यंजन’ कहा जाता है। प्राय: व्यंजनों का उच्चारण स्वर की सहायता से किया जाता है।

हिन्दी वर्णमाला के समस्त वर्णों को व्याकरण में दो भागों में विभक्त किया गया है- स्वर और व्यंजन।

वर्णमाला

स्वर: अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, ऑ

अनुस्वार- अं, विसर्ग: अ:

व्यंजन क्या होता है :- जो वर्ण स्वरों की सहायता से बोले जाते हैं उन्हें व्यंजन कहते हैं। हर व्यंजन के उच्चारण में अ स्वर लगा होता है। अ के बिना व्यंजन का उच्चारण नहीं हो सकता। वर्णमाला में कुल 45 व्यंजन होते हैं।

क वर्ग : क , ख , ग , घ , ङ (क़, ख़, ग़)

च वर्ग : च , छ , ज , झ , ञ (ज़)

ट वर्ग : ट , ठ , ड , ढ , ण ( ड़,ढ़ )

त वर्ग : त , थ , द , ध , न

प वर्ग : प , फ , ब , भ , म (फ़)

अंतस्थ : य , र , ल , व

उष्म : श , श़, ष , स , ह

संयुक्त व्यंजन : क्ष , त्र , ज्ञ , श्र

Download हिन्दी वर्णमाला PDF

Free Download
Welcome to 1PDF!