गणेश गायत्री मंत्र – Ganesh Gayatri Mantra PDF

0.64 MB / 3 Pages
0 likes
share this pdf Share
DMCA / report this pdf Report
गणेश गायत्री मंत्र – Ganesh Gayatri Mantra

गणेश गायत्री मंत्र – Ganesh Gayatri Mantra

श्रीगणेश की विशेष मंत्रों से पूजा अत्यंत फलदायी मानी गई है। गणेश गायत्री मंत्र का शांत मन से लगातार 11 दिन तक 108 बार जप करने से गणेशजी की विशिष्ट कृपा प्राप्त होती है। इसीलिए, नियमित रूप से श्री गणेश गायत्री मन्त्र का जप करने से मनुष्य का जीवन मंगलमय हो जाता है और उसके जीवन से समस्त प्रकार की विघ्न-बाधाएं दूर हो जाती हैं।

इन वैदिक मन्त्रों की दिव्य ऊर्जा से न केवल आप शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं, बल्कि विभिन्न प्रकार की पीड़ाओं से भी मुक्त हो जाते हैं। गणेश गायत्री मंत्र का जप करने से व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है और हर कार्य अनुकूल सिद्ध होने लगता है।

गणेश गायत्री मंत्र – Ganesh Gayatri Mantra

गणेश गायत्री मंत्र का मंत्रशक्ति

एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

गणेश गायत्री मंत्र पाठ विधि

  • सर्वप्रथम स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें, सम्भव हो तो पीले वस्त्र धारण करें।
  • तत्पश्चात एक लकड़ी की चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर श्री गणेश भगवान का चित्रपट अथवा मूर्ति स्थापित करें।
  • अब श्री गणेश जी का आवाहन करके उन्हें दीप, धूप, पुष्प, फल, नैवेद्य आदि अर्पित करें।
  • गणेश जी को दूर्वा अत्यधिक प्रिय है, अतः उन्हें दूर्वा अर्पित करें।
  • अब श्री गणेश गायत्री मंत्र का यथाशक्ति जप करें।
  • जप संपन्न होने पर श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
  • तदोपरान्त श्री गणेश आरती का करें।
  • अंत में श्री गणेश जी का आशीर्वाद ग्रहण कर स्वयं और परिवार के लिए मंगलकामना करें।

गणेश गायत्री मंत्र के लाभ

  • गणेश गायत्री मंत्र के जाप से व्यक्ति को बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है।
  • इन मंत्रों के प्रभाव से घर में मंगलकार्य होते हैं, तथा अमंगल का नाश होता है।
  • विद्यार्थियों को श्री गणेश गायत्री मंत्र का जप करने से अध्ययन में लाभ होता है।
  • श्री गणेश गायत्री मंत्र के जप के फलस्वरूप मनुष्य पर आने वाली विपत्तियाँ टल जाती हैं।
  • गणपति भगवान की कृपा से घर में धन-धान्य की पूर्ति होती है।
  • यदि आप भी गणेश जी की कृपा प्राप्त कर सुखी जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, तो श्री गणेश गायत्री मंत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए।

आप नीचे दिए हुए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके गणेश गायत्री मंत्र पीडीएफ़ / Ganesh Gayatri Mantra PDF in Sanskrit निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। 📥

Download गणेश गायत्री मंत्र – Ganesh Gayatri Mantra PDF

Free Download
Welcome to 1PDF!