बृहस्पति देव कथा और आरती PDF

1.09 MB / 25 Pages
0 likes
share this pdf Share
DMCA / report this pdf Report
बृहस्पति देव कथा और आरती

बृहस्पति देव कथा और आरती

बृहस्पति देव कथा और आरती के माध्यम से भक्त अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं। बृहस्पति देव की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य में वृद्धि होती है। जिस भी व्यक्ति के जीवन में विवाह संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, उन्हें बृहस्पति देव का व्रत अवश्य करना चाहिए। बृहस्पति देव के पूजन से घर में धन – धान्य का आगमन तो होता ही है, साथ ही साथ घर में मांगलिक कार्य भी होते हैं। बृहस्पति देव नवग्रहों में से बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा सप्ताह के दिनों में गुरुवार के दिन को प्रभावित करते हैं, जिसे बृहस्पतिवार भी कहा जाता है। आप भी इस व्रत को करके अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

बृहस्पति देव की कृपा के फायदें

ऐसी मान्यता है कि व्रत करने और बृहस्पति व्रत कथा सुनने से सारे मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस व्रत से धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है। जिन्हें संतान नहीं है, उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। परिवार में सुख-शांति बढ़ती है। जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा, उनका जल्दी ही विवाह हो जाता है। ऐसे जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। बुद्धि और शक्ति का वरदान प्राप्त होता है और दोष दूर होता है।

बृहस्पति देव की आरती और चौलीसा

भक्तों को बृहस्पति देव की आरती और चौलीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे न केवल उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि उन्हें मानसिक शांति भी मिलती है। यदि आप इनको दैनिक आधार पर पढ़ते हैं, तो इससे पुण्य का संचार होता है। यह आपके जीवन में उत्कृष्टता लाने का मार्ग प्रशस्त करता है। 📖

ज्यादा जानकारी और बृहस्पति देव का व्रत पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। इस अति महत्वपूर्ण व्रत के सभी पहलुओं को समझने के लिए बृहस्पति देव कथा का पूरा पाठ करें और अपने जीवन में समृद्धि लाने का प्रयास करें।

बृहस्पति देव की कथा और आरती

भारतवर्ष में एक प्रतापी और दानी राजा राज्य करता था। वह नित्य गरीबों और ब्राह्मणों की सहायता करता था। यह बात उसकी रानी को अच्छी नहीं लगती थी, वह न ही गरीबों को दान देती, न ही भगवान का पूजन करती थी और राजा को भी दान देने से मना किया करती थी।

एक दिन राजा शिकार खेलने वन को गए हुए थे, तो रानी महल में अकेली थी। उसी समय बृहस्पतिदेव साधु वेष में राजा के महल में भिक्षा के लिए गए और भिक्षा माँगी रानी ने भिक्षा देने से इन्कार किया और कहा: हे साधु महाराज मैं तो दान पुण्य से तंग आ गई हूं। मेरा पति सारा धन लुटाते रहिते हैं। मेरी इच्छा है कि हमारा धन नष्ट हो जाए फिर न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी। साधु ने कहा :  देवी तुम तो बड़ी विचित्र हो। धन, सन्तान तो सभी चाहते हैं। पुत्र और लक्ष्मी तो पापी के घर भी होने चाहिए। यदि तुम्हारे पास अधिक धन है तो भूखों को भोजन दो, प्यासों के लिए प्याऊ बनवाओ, मुसाफिरों के लिए धर्मशालाएं खुलवाओ। जो निर्धन अपनी कुंवारी कन्याओं का विवाह नहीं कर सकते उनका विवाह करा दो। ऐसे और कई काम हैं जिनके करने से तुम्हारा यश लोक-परलोक में फैलेगा।

परन्तु रानी पर उपदेश का कोई प्रभाव न पड़ा। वह बोली: महाराज आप मुझे कुछ न समझाएं। मैं ऐसा धन नहीं चाहती जो हर जगह बाँटती फिरूं।  साधु ने उत्तर दिया यदि तुम्हारी ऐसी इच्छा है तो तथास्तु! तुम ऐसा करना कि बृहस्पतिवार को घर लीपकर पीली मिट्‌टी से अपना सिर धोकर स्नान करना, भट्‌टी चढ़ाकर कपड़े धोना, ऐसा करने से आपका सारा धन नष्ट हो जाएगा। इतना कहकर वह साधु महाराज वहाँ से आलोप हो गये।

साधु के अनुसार कही बातों को पूरा करते हुए रानी को केवल तीन बृहस्पतिवार ही बीते थे, कि उसकी समस्त धन-संपत्ति नष्ट हो गई। भोजन के लिए राजा का परिवार तरसने लगा। तब एक दिन राजा ने रानी से बोला कि हे रानी, तुम यहीं रहो, मैं दूसरे देश को जाता हूं, क्योंकि यहाँ पर सभी लोग मुझे जानते हैं। इसलिए मैं कोई छोटा कार्य नहीं कर सकता। ऐसा कहकर राजा परदेश चला गया। वहाँ वह जंगल से लकड़ी काटकर लाता और शहर में बेचता। इस तरह वह अपना जीवन व्यतीत करने लगा। इधर, राजा के परदेश जाते ही रानी और दासी दुःखी रहने लगी।

बृहस्पति देव पूजा विधि – Brihaspati Puja Vidhi

  • बृहस्पतिवार को सुबह-सुबह उठकर स्नान करें।
  • नहाने के बाद ही पीले रंग के वस्त्र पहन लें और पूजा के दौरान भी इन्ही वस्त्रों को पहन कर पूजा करें
  • भगवान सूर्य व मां तुलसी और शालिग्राम भगवान को जल चढ़ाएं।
  • मंदिर में भगवान विष्णु की विधिवत पूजन करें और पूजन के लिए पीली वस्तुओं का प्रयोग करें।
  • पीले फूल, चने की दाल, पीली मिठाई, पीले चावल, और हल्दी का प्रयोग करें।
  • इसके बाद केले के पेड़ के तने पर चने की दाल के साथ पूजा की जाती है।
  • केले के पेड़ में हल्दी युक्त जल चढ़ाएं केले के पेड़ की जड़ो में चने की दाल के साथ ही मुन्नके भी चढ़ाएं।
  • इसके बाद घी का दीपक जलाकर उस पेड़ की आरती करें और केले के पेड़ के पास ही बैठकर व्रत कथा का भी पाठ करें।

बृहस्पति देव की आरती – Brihaspati Dev Aarti

ऊँ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा।
छिन छिन भोग लगाऊँ, कदली फल मेवा॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा॥
तुम पूर्ण परमात्मा,तुम अन्तर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर,तुम सबके स्वामी॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा॥
चरणामृत निज निर्मल,सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक,कृपा करो भर्ता॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा॥
तन, मन, धन अर्पण कर,जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर,आकर द्वार खड़े॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा॥
दीनदयाल दयानिधि,भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता,भव बन्धन हारी॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा॥
सकल मनोरथ दायक,सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ,सन्तन सुखकारी॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा॥
जो कोई आरती तेरीप्रेम सहित गावे।
जेष्टानन्द बन्दसो सो निश्चय पावे॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा॥

Brihaspati Vrat Katha and Aarti

नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके PDF प्रारूप में बृहस्पति व्रत कथा, आरती और पूजा विधि को डाउनलोड करें।

Download बृहस्पति देव कथा और आरती PDF

Free Download
Welcome to 1PDF!