आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत कक्षा 11 PDF

89.12 MB / 91 Pages
0 likes
share this pdf Share
DMCA / report this pdf Report
आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत कक्षा 11

आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत कक्षा 11

आजादी के बाद के स्वर्णिम भारत में देसी रियासतों के भारतीय संघ में विलय का उल्लेख नहीं है। देश के विभाजन की पृष्ठ संख्या 34 पर मात्र 5 पंक्तियां है। नेहरू व कांग्रेस के अन्य नेताओं को श्रेय दिलाने वाले आंदोलनों को विस्तार से कई पृष्ठों में बताया है। पुस्तक में पंडित नेहरू के 11 चित्र हैं। पृष्ठ संख्या 60 पर लिखा है “भारत आज नेहरू की बदौलत ही विश्व का विशालतम सफल लोकतंत्र है। पृष्ठ संख्या 61 पर लिखा है कि “नेहरू ने पंथ निरपेक्ष भारतीय संविधान का निर्माण कराया। डॉ. अंबेडकर के लिए संविधान निर्माता का शब्द कहीं भी काम नहीं लिया है। पृष्ठ संख्या 30 पर उन्हें मात्र दलित वर्ग के नेता बताया है।

Azadi Ke Bad Ka Swarnim Bharat Class 11

  • कक्षा 11वीं की किताब में सुभाषचंद्र बोस और आजाद हिंद फौज को मात्र एक पैराग्राफ में खत्म कर दिया गया है। किताब में कांग्रेस की स्थापना के बारे में तो लिखा, लेकिन यह नहीं बताया कि पार्टी की स्थापना किसने की और उद्देश्य क्या था? क्योंकि-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक ए ओ ह्यूम को नहीं दर्शाया है। पुस्तक के शेष पन्ने केवल पंडित नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर समर्पित हैं।
  • भारत ने आधुनिक समय की एक बहुत बड़ी चुनौती को स्वीकार किया है, अर्थात् शान्तिपूर्ण और अहिंसक उपायों से समाजवाद की स्थापना करना । भूख और बेरोजगारी को दूर करने के लिए योजनाओं में रखे गए लक्ष्यों की सर्वसत्तात्मक अथवा जबर्दस्ती के उपायों को अपना कर नहीं, बल्कि राजनैतिक तथा आर्थिक शक्तियों को निर्भीकतापूर्वक विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया द्वारा पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है । भारत में प्रजातन्त्र की सफलता इन विकास योजनाओं के सफल संचालन पर ही निर्भर करती है ।
  • अनाज का उत्पादन 1951-52 में 52 मिलियन टन से बढ़कर 1996-97 में 199.32 मिलियन टन से अधिक हो गया है। पंचवर्षीय योजनाओं की सफलताओं से प्रोत्साहित होकर भारत ने अब दंसवीं पंचवर्षीय योजना (2002-2007) शुरु की है । योजना में विकास की व्यापक दर 6 प्रतिशत रखी गई है ।
  • योजना की समाप्ति पर अनाज का उत्पादन 21 करोड़ टन हो जाएगा । ऊर्जा क्षमता के बढ़ कर 448 अरब किलोवाट हो जाने की सम्भावना है । योजना के अन्य लक्ष्य इस प्रकार है : बिक्री योग्य इस्पात की मात्रा को 142.6 लाख टन से बढ़ाकर 232.2 लाख टन करना; कच्चे पैट्रोलियम के उत्पादन को 310 लाख टन से बढ़ाकर 500 लाख टन करना, और हर वर्ष एक करोड़ नई नौकरियों का प्रबन्ध करना है ।
  • 12वीं की पुस्तक आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत भाग-2 के प्राक्कथन में राजीव गांधी को “युवा हृदय सम्राट” लिखा है। यह उपाधि किसने और कब दी?
  • 2. पुस्तक में मुख पृष्ठ सहित इंदिरा गांधी के 8 चित्र तथा राजीव गांधी और मनमोहन सिंह के चार चित्र हैं। पुस्तक में राजीव गांधी के साथ सोनिया गांधी के दो चित्र हैं। पुस्तक में राजीव गांधी का जीवन परिचय दिया है, लेकिन किसी अन्य प्रधानमंत्री का नहीं। 50% स्थान केवल 5 वर्ष प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की उपलब्धियों के लिए रखा है।
  • 3. अध्याय 1- भारत के विकास की यात्रा (1965 से 1984 तक) के 21 पृष्ठों में लाल बहादुर शास्त्री के लिए 3 पंक्तियां और मोरारजी देसाई के लिए एक पंक्ति लिखी है। शेष पूरे अध्याय में केवल इंदिरा गांधी और उनके कार्यों का जिक्र है। पुस्तक में 1971 के भारत-पाक युद्ध में इंदिरा गांधी की सफलता विस्तार से वर्णन है, लेकिन 1965 में लाल बहादुर शास्त्री के समय भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत को मिली विजय का नहीं। इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए आपातकाल का वर्णन इस पुस्तक में नहीं है।
  • 4. राजीव गांधी का कार्यकाल 6 वर्ष रहा। उन पर और उनकी नीतियों पर 11 पृष्ठ (22 से 32) हैं। पीवी नरसिम्हा राव का कार्यकाल 5 वर्ष रहा, उन पर केवल आधा पृष्ठ है। अध्याय-3 भारत की विकास यात्रा (2004 से 2019 तक) में मनमोहन सिंह के कार्यकाल के 23 पृष्ठ (41 से 64) हैं, जबकि नरेंद्र मोदी का कार्यकाल डेढ़ पृष्ठ में है।

Download आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत कक्षा 11 PDF

Free Download
Welcome to 1PDF!