15 अगस्त पर भाषण 2024 PDF

0.64 MB / 8 Pages
0 likes
share this pdf Share
DMCA / report this pdf Report
15 अगस्त पर भाषण (Independence Day Speech)

15 अगस्त पर भाषण 2024

Independence Day Speech in Hindi 2024

माननीय प्रधानाचार्य, आदरणीय शिक्षकगण, और मेरे प्यारे सहपाठियों

आज हम यहां भारत की आज़ादी के 78वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एकत्रित हुए हैं। 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है, जब हमें ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर हमें आज़ादी दिलाई।

महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह जैसे अनेक वीर योद्धाओं की कुर्बानियों को हम कभी नहीं भूल सकते। उनकी तपस्या और बलिदान के फलस्वरूप हम आज एक स्वतंत्र राष्ट्र में सांस ले रहे हैं। इस आजादी को बनाए रखने के लिए हमारा कर्तव्य है कि हम देश के विकास में अपना योगदान दें।  आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएंगे। शिक्षा, स्वच्छता, और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर ध्यान देना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए और देश की अखंडता को बनाए रखना चाहिए।

अंत में, मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और देश की समृद्धि में योगदान दें।

जय हिंद! वंदे मातरम!

15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में 2024

आदरणीय प्रिंसिपल महोदय एवं शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों…

आज हम सभी यहां 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। भारतीय इतिहास में 15 अगस्त की तारीख विशेष महत्व रखती है। आज का यह दिन हमारे लिए इसलिए महत्व रखता है क्योंकि 1947 में आज ही के दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की बदौलत हम हिंदुस्तानी अंग्रेजों की गुलामी वाली बेड़ियां तोड़ने में कामयाब हुए थे। अंग्रेजों ने हम पर 200 साल तक राज किया था। ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजादी दिलाने में हमारे सेनानियों का विशेष महत्व है।

हर भारतीय 15 अगस्त के इस खास दिन को स्वतंत्रता दिवस के तौर पर बड़ी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाता आ रहा है। इस साल हमें आजादी मिले 77 बरस पूरे हो गए हैं। यह ऐतिहासिक दिन है और हमारे देशवासियों के बीच देशप्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस का दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिनके त्याग और बलिदान के चलते भारत तो अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी।

भारत मां के इन सच्चे सपूतों के लंबे संघर्ष के कारण स्वतंत्रता का सपना साकार हुआ। आज 15 अगस्त, 1947 का जिक्र होते ही गर्व से हर भारतीय का सीना चौड़ा हो उठता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किला पर तिरंगा फहराते हैं। 21 तोपों की सलामी दी जाती है। राष्ट्रीय गान होता है। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते है और कई अहम घोषणाएं करते हैं।

इस दिन देश के विकास, समस्याएं और चुनौतियां पर मंथन होता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हमें एकता, विविधता और प्रगति के उन मूल्यों को बनाए रखने के लिए शपथ लें, जिनके लिए हमारा देश जाना जाता है। हमें आज के दिन संविधान में लिखी बातों का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए।

आखिर में मैं यही कहना चाहता हूं सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, हम बुलबुलें हैं इसकी यह गुलसितां हमारा। स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। जय हिंद, जय भारत

15 अगस्त पर शायरी 2024

आओ झुक कर सलाम करें उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
जय हिंद!

आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे।
बची हो जो एक बूंद भी गरम लहू की,
तब तक भारत माता का आँचल नीलाम नहीं होने देंगे।
वंदे मातरम!

सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।
वक़्त आने दे बता देंगे तुझे ए आसमां,
हम अभी से क्या बताएं क्या हमारे दिल में है।
जय हिंद!

दे सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक दिल में जान है।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

देशभक्तों से ही देश की शान है,
देशभक्तों से ही देश का मान है।
हम उस देश के फूल हैं यारो,
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है।
स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो!

मेरा दिल, मेरी जान, मेरा अभिमान हो तुम,
मेरे होठों की मुस्कान हो तुम।
भारत माता की आन, बान, शान हो तुम,
आओ तहे दिल से करें सलाम,
क्योंकि मेरे भारत का गौरव हो तुम।
जय हिंद!

Download 15 अगस्त पर भाषण 2024 PDF

Free Download
Welcome to 1PDF!