Bihar Teacher Transfer List PDF

0.56 MB / 3 Pages
1 likes
share this pdf Share
DMCA / report this pdf Report
Bihar Teacher Transfer List
Preview PDF

Bihar Teacher Transfer List

शिक्षा विभाग ने 26,665 शिक्षकों की लिस्ट जारी की है।  जिन 10225 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है, उनका स्कूल आवंटन नहीं हुआ है. सिर्फ जिले का नाम अभी आया है. दरअसल वैसे शिक्षक/शिक्षिकाओं से स्थानांतरण के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन मांगा गया था जो विशेष समस्या से पीड़ित थे ।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यदि शिक्षकों द्वारा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दिये गए अभ्यावेदन एवं घोषणा पत्र में किसी भी प्रकार का गलत सूचना दिया गया है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी स्थानान्तरित शिक्षकों को जो जिला आवंटित किए गए हैं, उसे वे स्वीकार करते हैं। समिति द्वारा उनके द्वारा दिये गये विद्यालय के विकल्प को प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जायेगा। जहां प्राथमिकता के अनुसार रिक्ति उपलब्ध नहीं होगा, वहां उसके निकटतम विद्यालय के पंचायत / प्रखंड में पदस्थापन करने पर उन्हें स्वीकार होगा।

20 और 21 जून को आएंगी अगली सूचियां

शिक्षा विभाग को इस बार कुल 1.30 लाख शिक्षकों के तबादले के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से करीब 11 हजार शिक्षकों ने आवेदन वापस भी ले लिया.

अब विभाग तीन चरणों में तबादला सूची जारी कर रहा है

  • 20 जून: कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों की लिस्ट
  • 21 जून: कक्षा 6 से ऊपर के शिक्षकों की लिस्ट
  • ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर सभी सब-कैटेगरी की लिस्टें एक साथ होंगी उपलब्ध

Download Bihar Teacher Transfer List PDF

Free Download
Welcome to 1PDF!