Lingashtakam Stotram PDF

0.08 MB / 2 Pages
0 likes
share this pdf Share
DMCA / report this pdf Report
Lingashtakam Stotram

Lingashtakam Stotram

लिंगाष्टकम स्तोत्रम पीडीएफ़ भगवान एक शिव मन्त्र है, जो शिव-लिंग की महिमा का सुंदर वर्णन करता है। हर पद संस्कृत में इस महानता को विस्तार से बताता है। यह मंत्र शिव पंचाक्षरी मंत्रों के साथ भगवान शिव के सबसे अधिक प्रचलित मंत्रों में शामिल है। आप इस पोस्ट से Lingashtakam Stotram Lyrics Hindi PDF / लिंगाष्टकम स्तोत्र हिंदी PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

शिवलिंग को भगवान शिव का साकार रूप माना जाता है। मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति रोजाना शिवलिंग को जल और बेलपत्र अर्पित करके इस महाशक्तिशाली लिंगाष्टकम् स्तोत्र का पाठ करता है, तो उसके सभी कठिन समय का समाधान हो जाता है, और वह जल्द ही सभी कष्टों से मुक्त हो जाता है। इसे पढ़ने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं और अपनी अनन्य कृपा बरसाते हैं। देवताओं द्वारा भी इस स्तोत्र से शिव की स्तुति की जाती है।

लिंगाष्टकम स्तोत्र | Lingashtakam Stotram Sanskrit Lyrics

ब्रह्ममुरारि सुरार्चित लिंगं निर्मलभासित शोभित लिंगम् ।
जन्मज दुःख विनाशक लिंगं तत्-प्रणमामि सदाशिव लिंगम् ॥ १ ॥

देवमुनि प्रवरार्चित लिंगं कामदहन करुणाकर लिंगम् ।
रावण दर्प विनाशन लिंगं तत्-प्रणमामि सदाशिव लिंगम् ॥ २ ॥

सर्व सुगंध सुलेपित लिंगं बुद्धि विवर्धन कारण लिंगम् ।
सिद्ध सुरासुर वंदित लिंगं तत्-प्रणमामि सदाशिव लिंगम् ॥ ३ ॥

कनक महामणि भूषित लिंगं फणिपति वेष्टित शोभित लिंगम् ।
दक्ष सुयज्ञ निनाशन लिंगं तत्-प्रणमामि सदाशिव लिंगम् ॥ ४ ॥

कुंकुम चंदन लेपित लिंगं पंकज हार सुशोभित लिंगम् ।
संचित पाप विनाशन लिंगं तत्-प्रणमामि सदाशिव लिंगम् ॥ ५ ॥

देवगणार्चित सेवित लिंगं भावै-र्भक्तिभिरेव च लिंगम् ।
दिनकर कोटि प्रभाकर लिंगं तत्-प्रणमामि सदाशिव लिंगम् ॥ ६ ॥

अष्टदलोपरिवेष्टित लिंगं सर्वसमुद्भव कारण लिंगम् ।
अष्टदरिद्र विनाशन लिंगं तत्-प्रणमामि सदाशिव लिंगम् ॥ ७ ॥

सुरगुरु सुरवर पूजित लिंगं सुरवन पुष्प सदार्चित लिंगम् ।
परात्परं परमात्मक लिंगं तत्-प्रणमामि सदाशिव लिंगम् ॥ ८ ॥

लिंगाष्टकमिदं पुण्यं य: पठेत् शिवसन्निधौ ।
शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते ॥९॥

लिंगाष्टकम स्तोत्र लाभ

  • लिंगाष्‍टकम आठ श्‍लोकों वाला अत्‍यधिक प्रसिद्ध अष्‍टक है। इस अष्‍टक का जाप शिवलिंग के समीप बैठकर करने से भगवान शिव अति प्रसन्‍न होते हैं और मनुष्‍य को जन्‍म जन्‍मान्‍तर के पापों से छुटकारा प्रदान करते हैं।
  • इस अष्‍टक के एक श्‍लोक में यह वर्णन किया गया है कि यदि मनुष्‍य लिंगाष्‍टकम का नित्‍य प्रतिदिन पाठ करता है तो उसे भगवान सदाशिव मोक्ष प्रदान करते हैं और अपने शिव धाम में वास देते हैं।
  • इस प्रकार Lingashtakam के अनके लाभ हैं, जिन्हें मनुष्‍य नित्‍य पाठ करके प्राप्‍त कर सकता है।

Lingashtakam Stotram

आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके Lingashtakam Stotram PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Check- Lingashtakam Stotram Hindi PDF

Download Lingashtakam Stotram PDF

Free Download
Welcome to 1PDF!